गुलाना: बिजली कटौती से नाराज किसान ने गुलाना विद्युत मंडल का घेराव किया, 7 दिन में सुधार न होने पर दी खटिया धरने की चेतावनी
गुलाना में सोमवार को दोपहर 1 बजे अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसान, व्यापारी और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विद्युत मंडल पहुंचे और घेराव किया। भाजपा व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी हुई। जेई मनोज मालवीय को ज्ञापन देकर 7 दिन में कटौती बंद करने, जर्जर ट्रांसफार्मर व लाइनें सुधारने की मांग की। नहीं मानने पर खटिया धरना और चक्काजाम की चेतावनी दी।