देहरादून: जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भाजपा सरकार को दी चेतावनी
जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार को चेतावनी दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के दौरे के दौरान उन्हें परेड ग्राउंड नहीं दिया गया और अब जेपी नड्डा के कार्यक्रम के लिए यदि प्रशासन ने परेड ग्राउंड की परमिशन दी तो कांग्रेसी कार्यकर्ता इसका मुखर विरोध करेंगे।