देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने दून विहार देहरादून के पास से हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पिछले 9 वर्षों से चल रहा था फरार
बुधवार को शाम 4:30 बजे देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी दीपक पंवार, पुत्र सत्येंद्र सिंह को दून विहार,देहरादून के पास से गिरफ्तार किया है । आरोपी ने वर्ष 2014 में प्रॉपर्टी विवाद में एक युवक की हत्या की थी।वहीं आरोपी 2015 में कोर्ट से जमानत लेकर फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।