देहरादून: जिलाधिकारी एवं सीईओ डॉ सोनिका ने देहरादून में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
बुधवार को दोपहर 3:30 बजे जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ डॉ सोनिका ने देहरादून में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण किया है। डॉ सोनिका ने सहारनपुर रोड से जीएमएस रोड, चकराता रोड, बिन्दाल पुल और परेड ग्राउण्ड के साथ ही पवेलियन ग्राऊंड में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।