देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को निरंजनपुर सब्जी मंडी देहरादून के पास से किया गिरफ्तार, चोरी का सामान किया बरामद
बुधवार शाम 4.15 बजे पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर शुभम थापा, पुत्र चाक थापा, मूल निवासी, काठमांडू,नेपाल, उम्र 22 वर्ष है को निरंजनपुर सब्जी मंडी पटेलनगर, देहरादून के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुरु रोड, देहरादून स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के आभूषण भी बरामद किए है।