देहरादून: सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, कुल 19 प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे सचिवालय देहरादून में कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो को मंजूरी मिली है। बैठक सम्पन्न होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बैठक में कुल 19 प्रस्ताव आये सभी प्रस्तावो को कैबिनेट ने मंजूरी दी।