शिवपुरी नगर: खोड़ गांव में महिला के साथ जेठ के लड़के ने की मारपीट, हाथ तोड़ा, कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खोड़ की रहने वाली महिला कमलेश शाक्य पत्नि पुन्ना शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया की उसके जेठ ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ दिया। जिसकी शिकायत उसने पोहरी थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज मंगलवार की सुबह 11 बजे कलेक्टर से कार्यवाही की गुहार लगाई है।