आगरा: थाना मलपुरा पुलिस ने बृजवीर हत्याकांड का किया खुलासा,5 हत्यारे गिरफ्तार,जानकारी देते डीसीपी सोनम कुमार
Agra, Agra | Jun 16, 2024 आगरा की थाना मलपुरा पुलिस ने बीते शनिवार को रोहता नहर के पास हुए बृजवीर हत्याकांड का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि बृजवीर की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका जया उर्फ कविता चाहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। बृजवीर बेबफाई का बदला लेना चाहता था। जिसके चलते प्रेमिका ने ही बृजवीर को मौत के घाट उतरवा दिया।