मुरैना नगर: जेल रोड स्थित निजी अस्पताल में नवविवाहित महिला की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप, पोस्टमार्टम हुआ
जेल रोड पर स्थित निजी प्राइवेट अस्पताल पार्वती नर्सिंग होम में इलाज के दौरान नव विवाहित महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को पीएम हाउस में भिजवा दिया जहां परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं और डॉक्टर ने उसका पोस्टमार्टम किया है।