कोरबा: कोरबा में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई घटना, थाने के पास से हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | Jul 6, 2026 कोरबा शहर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन के सामने हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार, यह घटना पावर हाउस रोड पर स्थित कोसा भवन और एसएस प्लाजा के ठीक सामने हुई। यह इलाका शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, जहां दिनभर गाड़ियों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है।