बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन की तैयारियां तेज, 25 अप्रैल को होगा आयोजन
Bodh Gaya, Gaya | Apr 23, 2026 मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले प्रथम पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर गणित विभाग के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।