चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
चित्रकूट से एक खास खबर सामने आ रही है, जहां यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चित्रकूट का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
जी हां, चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन आगामी 13 नवंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, सीतापुर चित्रकूट में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के आयोजक पं. जगदीश प्रसाद गौतम, सदस्य प्रदेश कार्य समिति उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, कर्वी-चित्रकूट ने सभी लोगों से समारोह में शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का सम्मान करेगा, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।