कुवैत हादसे के शिकार प्रवीण का शव आज पहुंचेगा वाराणसी, डीएम ने परिजनों को बंधाया ढांढस
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2024 वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले वाराणसी के छतरीपुर गांव निवासी प्रवीण माधो सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही ढांढस भी बंधाया। बताया कि प्रवीण का शव शुक्रवार की शाम तक वाराणसी आ जाएगा।