बिजली कटौती से नाराज जनता ने डाफी उपकेंद्र का किया घेराव, जेई पर लगाया गंभीर आरोप
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2024 वाराणसी में भीषण गर्मी के बीज बिजली कटौती से जनता परेशान हो गई है। जगह-जगह लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आज वाराणसी के डाफी उपकेंद्र पर स्थानीय लोगों ने जेई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती से काफी परेशानी क्षेत्र में हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा कटौती की सही जानकारी भी नहीं देते।