भीषण गर्मी से लगातार गंगा के जलस्तर में हो रही गिरावट, कानपुर बैराज से पानी छोड़ने के लिए जलकल के जीएम ने लिखा पत्र
Sadar, Varanasi | Jun 14, 2024 वाराणसी जलकल के जीएम वीएन मौर्य ने कहा,'2022 में इसी महीने वाराणसी का जलस्तर 193 फीट था।पिछली बार 15 जून तक 189 फीट हो गया था।इससे भी कम गंगा का जलस्तर दो-तीन फीट और नीचे जाएगा तो गंगा किनारे लगे पंपिंग स्टेशन से पानी को पंप करने में दिक्कत शुरू हो जाएगी।इसको लेकर मुख्य अभियंता रामगंगा सिंचाई विभाग कानपुर बैराज के साथ डीएम व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा गया।