धरियावद: दस दिवसीय दशा माता महोत्सव का समापन, धरियावद में शोभायात्राओं में श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह
प्रतापगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों और धरियावाद में श्रावण मास की अमावस्या से शुरू हुआ दस दिवसीय दशा माता महोत्सव शनिवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। दस दिनों तक विभिन्न मोहल्लों और पंडालों में दशा माता की पूजा- अर्चना,महाआरती,भजन-कीर्तन और गरबा सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव के अंतिम दिन दशा माता की l