गांगड़तलाई: रोहनवाड़ी में दो बाइकों की टक्कर, चार लोग हुए घायल
रोहनवाड़ी बस स्टैंड पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को परिजन निजी वाहन से दाहोद ले गए।दो घायलों को 108 से बांसवाड़ा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार रमण पुत्र कालू और विजय पुत्र भुरजी, निवासी चेलकारी, शेरगढ़ के पास से गांगड़तलाई की तरफ जा रहे थे। गांगड़तलाई की तरफ से शंकर पुत्र नगजी और उसकी पत्नी काली शंकर अपने गांव रोहनवाड़ी आ रहे थे