चित्तौड़गढ़: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जोशी ने अपराध गोष्ठी कर अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ अपराधों की रोकथाम के दिये निर्देश
SP सुधीर जोशी ने आज पुलिस लाइन स्थित अन्वेषण भवन में अपराध गोष्ठी कर लोकसभा चुनाव में अपराधियों पर शिकंजा कसने सहित अपराधों की रोकथाम के संबंध में निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने नव पद स्थापित थाना अधिकारियों के परिचय के बाद गत कुछ वर्षों के अपराध के आंकड़ों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखते हुए गंभीर प्रकृति के अपराध पर तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया।