चित्तौड़गढ़: कपासन विधायक जीनगर ने फोड़ा ग्राम विकास अधिकारियों के भ्रष्टाचार का बम, बोले- सरपंचों से मांगते हैं 5% कमिशन
कपासन के विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कपासन इलाके में ग्राम विकास अधिकारियों पर सरपंचों से नरेगा सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बदले 5% कमीशन मांगने का आरोप लगाकर अधिकारियों में खलबली मचा दी। उन्होंने इस बारे में एक पत्र दिखाते हुए कहा कि लगभग आधा दर्जन सरपंचों ने इस बारे में उनसे लिखित में यह शिकायत की जिस पर निश्चित ही कार्रवाई करवाई जाएगी।