#बालोतरा: पुलिस अधीक्षक बालोतरा ने थाना धोरीमन्ना में आमजन की परिवेदनाएं सुनकर शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान का दिया आश्वासन।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
थाना धोरीमन्ना में अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने पुलिस थाना धोरीमन्ना का दौरा कर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक परिवेदना को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही कर परिवेदनाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि बालोतरा पुलिस उनकी समस्याओं के समाधान एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए तथा प्रत्येक परिवेदना का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना धोरीमन्ना में वृत स्तर की अपराध समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, वांछित एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
@policerajasthan
#BalotraPolice #Jansunwai #CrimeMeeting #NewCriminalLaw2023
Barmer, Rajasthan | Sep 19, 2026