बांसवाड़ा: शहर के सुरज पोल स्थित शीतला माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, शीतला माता को लगाया ठंडे भोजन का भोग
शीतला सप्तमी का व्रत उत्साह और भक्ति से मनाया जा रहा हैं। गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 12 बजे से ही शीतला माता के मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। यह पूजा का दौर गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 12 बजे से लेकर दिनभर चला। मगर शुक्रवार सुबह 11 बजे महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रात से ज्यादा नजर आई। पुजन के बाद महिलाओं ने कथा का श्रवण किया।