बांसवाड़ा: चिड़ियावासा कस्बे में अवैध शराब बिक्री पर सदर पुलिस ने की कार्रवाई
चिड़ियावासा कस्बे मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई की है। गुरुवार रात 8 बजे सदर सीआई बुधाराम विशनोई ने प्रेस नोट जारी करके बताया की बस स्टेशन के पास एक मकान के पिछवाड़े से अलग-अलग ब्रांड के 18 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जो अनुसंधान जारी है।