बांसवाड़ा: संभागीय आयुक्त ने राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने गुरुवार शाम 5:30 बजे राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों हेतु आवश्यक सुविधाओं आदि का जायजा लिया ईवा चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से भी बातचीत की।