बांसवाड़ा: पेपर लीक मामले में एसओजी ने की बड़ी कार्रवाई, 3 कॉन्स्टेबल व एक महिला को उदयपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
एसओजी ने पेपर लीक मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सेवारत कांस्टेबलों कमलेश, हीराराम और देवाराम को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है, जिसने परीक्षा का पेपर पढ़ा था, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुई थी। सभी आरोपियों को उदयपुर से गिरफ्तार करने के बाद आज गुरूवार शाम 5 बजे बांसवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया।