दरभंगा: संस्कृत विश्वविद्यालय में 49वीं सीनेट की बैठक, कुलाधिपति के आगमन पर रविवार को भी खुला रहा विश्वविद्यालय
संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को 49 वीं सीनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति शामिल होंगे। जिसकी तैयारी को लेकर लगातार विगत दिनों से की जा रही है। वही रविवार को भी तैयारी को लेकर विश्वविद्यालय खुला रहा। सीनेट की बैठक को लेकर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने रविवार को दोपहर 2:00 बजे कई बातों की जानकारी दी।