जलालाबाद: मलूकपुर के जंगलों के पास से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के पुलिस टीम जलालाबाद द्वारा अभियुक्त देव सिंह पुत्र रामरहीश निवासी ग्राम डुही जदीद थाना जलालाबाद जिला शाहजहाँपुर को वहद जंगल ग्राम मलूकपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र से समय करीब 21.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अवैध अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया