जलालाबाद: गांव रौली बौरी धीयरपुरा में दबंगों ने युवक व उसके परिवार के साथ की मारपीट थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव रौली बौरी धीयरपुरा में बीते दिन की शाम किसी बात पर विवाद हो गया। जलालाबाद से आए युवकों ने रौली बौरी धीयरपुरा निवासी युवक व उस के परिवार पर हमला कर दिया और मारपीट कर वहां से रफू चक्कर हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है