जलालाबाद: बहगुल नदी के निकट खाई में बस पलटी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल,,जबकि 7 सवारियां मामूली रूप से हुई चोटिल
जलालाबाद क्षेत्र में बदायूं डिपो की बस UP 78 KN 0309 आनंद विहार से रात के 9:00 बजे चली थी जो जलालाबाद तहसील के टॉपर तक चलती है।बस गढ़िया रंगीन में सवारियां उतारने के बाद बुधवाना में सवारियां उतारने आ रही थी. बहगुल नदी के पुल पार करते ही उसकी खाई में चालक को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे चालक सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया.