रायसेन: रायसेन में तेज धूप, मानसून की सुस्ती से बढ़ी गर्मी; आज तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच
Raisen, Raisen | Jul 1, 2026 रायसेन जिला मुख्यालय पर बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। इस वर्ष मानसून करीब 10 दिन की देरी से पहुंचा और आगमन के बाद भी बारिश की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 8 दिनों से वर्षा नहीं होने से मौसम फिर से गर्म होता नजर आ रहा है। बुधवार दोपहर 2.30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सिय