हसनपुर: रहरा क्षेत्र में गेहूं की कटी फसल में लगी भयंकर आग, किसान को हुआ एक लाख का नुकसान
रहरा थाना क्षेत्र में एक किसान की मेहनत पलभर में राख हो गई। फूलपुर निवासी किसान मानसिंह द्वारा काटकर रखी गई करीब 10 बीघा गेहूं की फसल में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता।