गया टाउन सीडी ब्लॉक: MLC बनाने का झांसा देकर शिक्षिका से कथित दुष्कर्म ,वीडियो से ब्लैकमेल कर किया 14.81 लाख रुपए की ठगी
गया की एक शिक्षिका को MLC बनाने का सपना दिखाकर कथित तौर पर शोषण और ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साथी शिक्षक ने पहले उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का भरोसा दिलाया, फिर नशीला पदार्थ देकर उसका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज हुआ।