लाडपुरा: कोटा शहर पुलिस की अनोखी पहल, धोखाधड़ी व साइबर अपराध रोकने के लिए किया एप लॉन्च
Ladpura, Kota | May 5, 2025 शहर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने लोगो को धोखाधड़ी व साइबर क्राइम से बचाने के लिए एक एप लॉन्च किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सोमवार शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि कोटा शहर पुलिस ने संचार साथी एप लॉन्च किया है। जिसमे किसी का मोबाइल गुम या चोरी होने पर वह एप पर जाकर रिपोर्ट करवा सकता है। इस एप के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक व ट्रैक किया जा सकता है।