मुज़फ्फरनगर: क्षत्रिय स्वाभिमान यात्रा का गांव बिरालसी में पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत, 15 मार्च से हुई थी शुरू यात्रा
गांव बिरालसी में क्षत्रिय स्वाभिमान यात्रा का पहुंचने पर लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 15 मार्च से मां शाकुंभरी देवी मंदिर से प्रारंभ हुई थी यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 7 अप्रैल को ननौता में पहुंचेगी जहां पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।