Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थाई समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को दिए निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन प्रभावित स्थानों का का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने पातका डलहौजी सड़क मार्ग पर गाहर दा घटु तथा नूरपुर सांझी - नाला -लाहडू - तुन्नू हट्टी मार्ग पर टिक्कर गला घार सहित कई अन्य स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने भारी वर्षा के कारण बाधित सड़क मार्गों की त्वरित बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 21 व 22 जुलाई की भारी बारिश से टिक्कर गला घार मे लगभग 200 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा जिस तत्परता के साथ लोक निर्माण विभाग ने दिन-रात चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में सड़क मार्ग को बहाल किया है वह काबिले तारीफ है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपी डीआरआरपी के अंतर्गत पनियाला, टिक्कर गला के अतिरिक्त शाहपुर - सिंहुता - चुवारी रोड में विभिन्न भूस्खलन प्रभावित स्थानों में भूस्खलन की स्थाई रोकथाम के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाई जाए ताकि भविष्य में क्षेत्र की इन प्रमुख सड़क मार्गों पर किसी भी स्थिति में यातायात बाधित न हो। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनने के उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर तथा खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा भी उपस्थित रहे।

Chamba, Chamba | Jul 27, 2026