भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों का जाना हाल
प्रभावितों को हर संभव सहायता दिलाने का दिया भरोसा, जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग भी रहे मौजूद
चंदौली। विधानसभा मुगलसराय अंतर्गत बबुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नगई में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित परिवारों की परेशानियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
सूर्यमुनी तिवारी ने कहा, “बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा है। इस कठिन समय में किसी भी परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दिलाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े हैं।”
जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने भी प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली।
सूर्यमुनी तिवारी ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ संकट के समय जनता के बीच उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर राहत एवं सहायता के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।