मंझनपुर: होमगार्ड परीक्षा में सख्ती का पहरा, कौशाम्बी में सीसीटीवी निगरानी, डीएम-एसपी खुद मैदान में
कौशाम्बी जिले में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच कराई जा रही है। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत खुद लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं की हकीकत परख रहे हैं।