सिरोही: पालड़ी एम थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव, चोरी की वारदातों पर जताया आक्रोश
Sirohi, Sirohi | May 26, 2026 पालड़ी एम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों और पुलिस की कथित ढिलाई से नाराज ग्रामीणों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह करीब 9 बजे पालड़ी एम थाने पहुंचे और थाना परिसर का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र के गांवों में लगातार चोरी की घटनाएं