मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ समाज सेवियों का तुलसी पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू, प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी
नगर क्षेत्र में चल रही अवैध ई रिक्शाओं की भरमार व अतिक्रमण के विरोध में समाजसेवियों ने धरना देते हुए तुलसी पार्क में प्रदर्शन किया। नो वेंडिंग जोन मे खड़े रहने वाले रेहड़ी व ठेला संचालक जाम की स्थिति को अधिक भयानक बना देते है। इस दौरान जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर शहर में हो रहे ई-रिक्शाओं के अवैध संचालन व अतिक्रमण नही रोका जाता तो आंदोलन जारी रहेगा।