मुज़फ्फरनगर: चरथावल रोड 2 बाइक सवारों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत,तेज रफ्तार से गुजर रही डग्गामार बस ने बाइक सवारों को कुचला,3 घायल
चरथावल रोड पर 2 बाइक सवारों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार नीचे सड़क पर गिर गए तो वही से गुजर रही एक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।और उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई