मुज़फ्फरनगर: जज्बा-10 में देश भक्ति के लिए दोड़ेंगे युवाओं सहित बुजुर्ग, गाँधी वाटिका में प्रेसवार्ता कर दी गई जानकारी
गांधी वाटिका में समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु ने प्रेस वार्ता कर आगामी 11 अगस्त को होने वाली जज्बा-10 की जानकारी दी। उन्होंने बताया इस दौड़ में सभी वर्ग बढ़-चढ़कर भाग लेते है व अपने पसीने को देश की आजादी के प्रति समर्पित मानते हैं। इस प्रेस वार्ता में मौजूद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जज्बा दौड़ मे सभी रास्तों पर साफ-सफाई व पानी की व्यवस्था की जाएगी।