ब्रह्मपुर: नैनीजोर: अगलगी में जलीं आठ झोपड़ियां, प्रशासन ने शुरू की क्षति आकलन प्रक्रिया, पीड़ितों को राहत का भरोसा
नैनीजोर थाना क्षेत्र के दक्षिणी नैनीजोर पंचायत अंतर्गत डबकी नैनीजोर यादव बस्ती में मंगलवार दोपहर हुई भीषण अगलगी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार सुबह अंचल कार्यालय की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही वरीय पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी।