सिंघवारा: सदर अनुमंडल में यातायात नियमों और अपराध नियंत्रण के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशानुसार जिलेभर में गश्ती के दौरान यातायात नियमों के पालन और अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है, जिसमें कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है।