पट्टी: पुरानी पट्टी में हरे नीम के पेड़ काटने पर मामला दर्ज, वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई
पट्टी तहसील क्षेत्र के पुरानी पट्टी मोहल्ले में हरे नीम के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी पट्टी गांव निवासी छोटे लाल सरोज द्वारा बिना अनुमति के हरे नीम के पेड़ कटवाए जाने की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंची