पोलायकलां: "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को जनसमर्थन, रानी बड़ौद-हड़लाय कलां में 2000 पौधों का वितरण
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शनिवार को दोपहर 1 बजे ग्राम रानी बड़ौद और हड़लाय कलां में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुए। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने पौधारोपण कर लोगों से हरियाली बढ़ाने और पौधों की देखभाल का आह्वान किया। रानी बड़ौद में 500 और हड़लाय कलां स्कूल में 1500 पौधे वितरित किए गए। पौधे स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और ग्रामीणों को दिए गए।