बालोद: जिला पंचायत सदस्यों को पंचायत विकास योजना और उन्नति सूचकांक का प्रशिक्षण दिया गया
Balod, Balod | Jun 24, 2026 राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिला पंचायत संसाधन केंद्र बालोद में 18 एवं 19 जून को जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय पंचायत विकास योजना एवं पंचायत उन्नति सूचकांक रहा।