घाघरा: सरांगो गांव में मुखिया द्वारा 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का वितरण
Ghaghra, Gumla | Jan 3, 2026 सरांगो गांव में पंचायत स्तर पर कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। गांव के मुखिया राजेश बड़ाइक के नेतृत्व में 22 किसानों के बीच मशरूम बीज का वितरण किया गया। यह बीज हिंडालको कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए, जिसे किसानों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुखिया राजेश बड़ाइक ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली खेती है।