पन्ना में हीरा माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्राम हाटूपुर में माफियाओं ने श्मशान की 1.15 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया है। अवैध उत्खनन से जमीन को गड्ढों में तब्दील करने के बाद अब वहाँ अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायतों पर प्रशासन मौन है, हालांकि अब एडीएम ने जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।