विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू का संदेश: नशामुक्त, स्वच्छ और हरित हिमाचल के निर्माण का आह्वान
शिमला ।। News123 ।। माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिज मैदान शिमला में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह तथा Anti-Chitta, Clean & Green Himachal और Census Enumeration Mini Marathon के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशे के खिलाफ जन आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्त समाज के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण और स्वच्छता अभियानों में शामिल होने का आह्वान किया।