खबली वार्ड 12 से पंचायत समिति सदस्य शोभा देवी ने गिनाईं क्षेत्र की समस्याएं, विकास का रखा विजन
देहरा।। News123 ।। पंचायत समिति सदस्य खबली वार्ड नंबर 12 से शोभा देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि खबली, ठठलेहड़ व सिहोटी खुर्द के लोगों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाने की जरूरत है। इनमें बस सुविधा की कमी, रास्तों पर लाइटों की व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सुविधाओं पर हर व्यक्ति का बराबर अधिकार है और विकास कार्यों में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
शोभा देवी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को मजबूत करने के लिए पंचायतों के सहयोग से काम किया जाएगा। गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर करने, कूड़ा-कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने पानी की समस्या को लेकर कहा कि जल संरक्षण के लिए छोटे चैक डैम, सिंचाई सुविधाएं और अन्य जरूरी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि लोगों को भविष्य में परेशानी न हो। इसके साथ ही फलदार और पर्यावरण को शुद्ध रखने वाले पौधे लगाने को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने बेसहारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इसके समाधान के प्रयास किए जाएंगे, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों के लिए खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। जहां खेल मैदान हैं, वहां रात के समय लाइटों की व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा खेलों से जुड़े रहें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें।
शोभा देवी ने कहा कि जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जाए। इस खबर को बदल कर बनाओ