जमुई: महादेव सिमरिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, डॉक्टर ने एक युवक को पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 महादेव सिमरिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल एक युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दूसरे युवक को निजी क्लीनिक ले जाया गया है। सदर अस्पताल में भर्ती युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।